साहिबगंज, मार्च 10 -- साहिबगंज। झारखंड अधिविद्य परिषद(जैक) से पत्र नहीं मिलने से मैट्रिक व इंटर परीक्षा 2026 के उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन मंगलवार से शुरू नहीं हो सका। जैक के निर्देश तक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन मंगलवार से शुरू होना था। लेकिन अभी तक इससे संबंधित कोई पत्र व निर्देश जैक से अप्राप्त रहने से मूल्यांकन कार्य शुरू नहीं हो सका। दिलचस्प बात है कि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने वाले शिक्षकों यानी परीक्षकों की सूची तक जैक से जिला को उपलब्ध नहीं कराया गया है। जानकारी के मुताबिक जिला से 413 टीजीटी व 136 पीजीटी शिक्षकों की सूची परीक्षक बनाने के लिए अनुशंसा की गई है। जैक से सूची का अनुमोदन होने के बाद जिला से भी सूची की स्क्रूटनी होनी है। दरसअल, यह सूची तीन महीने पहले ही जैक को उपलब्ध कराया गया था। इनमें से कुछ शिक्षक अब रिट...