रांची, अप्रैल 24 -- इटकी, प्रतिनिधि। जैक बोर्ड की दसवीं परीक्षा में इटकी प्रखंड की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बेटों से बेहतर सफलता हासिल की और क्षेत्र का नाम रोशन किया। इटकी बालिका उच्च विद्यालय की छात्रा तस्मिया परवीन ने 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रखंड टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। वहीं हमिदा गर्ल्स एकेडमी की छात्रा सिदरा फारूक ने 97.2 प्रतिशत अंक लाकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। इटकी बालिका उच्च विद्यालय की ही छात्रा उज्जमा कौसर 95 प्रतिशत अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। प्रखंड टॉप-10 में शंकरी उच्च विद्यालय के मोहम्मद साद (94%), संत एग्नेस बालिका उच्च विद्यालय की काजल कुमारी (93.6%), बालिका उच्च विद्यालय की अलिफा इरफान (93.6%), अलकौसर गर्ल्स हाई स्कूल की शिफा सोहराब (92.4%), प्रीति मिंज (91.6%), शमीमा उर्दू गर्ल्स हाई स्कूल क...