बोकारो, मार्च 16 -- बोकारो,प्रतिनिधि। झारखंड बोर्ड की ओर से संचालित मैट्रिक व इंटरमीडिएट परीक्षा की उत्तरपुस्तिका का मूल्यांकन कार्य जारी है। जैक बोर्ड की ओर से चास-बोकारो में कुल चार मूल्यांकन केन्द्र बनाए गए हैं। मैट्रिक व इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए चास-बोकारो में 4 मूल्यांकन केन्द्र बनाए गए हैं। इस सबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी जगरनाथ लोहरा ने बताया कि कदाचारमुक्त मूल्यांकन कार्य को लेकर शिक्षा विभाग की ओर से विशेष तैयारी की गई है। मैट्रिक परीक्षा की उत्तरपुस्तिका का मूल्यांकन केन्द्र बीएमएपी 4 मध्य विद्यालय व पंचानन राजबाला प्लस टू हाई स्कूल सतनपूर में बनाया गया है। जबकि इंटरमीडिएट परीक्षा की उत्तरपुस्तिका का मूल्यांकन केन्द्र प्राजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल चास में बनाया गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि मैट्रिक व इंटरमीडिएट की उत...