जमशेदपुर, फरवरी 3 -- झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की वार्षिक माध्यमिक और इंटरमीडिएट परीक्षाएं मंगलवार से पूरे राज्य के साथ पूर्वी सिंहभूम जिले में भी शुरू हो गई हैं। जिले के 101 परीक्षा केंद्रों पर कुल 39,643 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं, जिनमें मैट्रिक के 21,301 और इंटरमीडिएट के 18,342 छात्र शामिल हैं। जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने कदाचार मुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं और उड़नदस्ता दलों को सक्रिय किया गया है। पहले दिन मैट्रिक परीक्षार्थियों ने पहली पाली में व्यावसायिक विषयों की परीक्षा दी, जिसका समय सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक रहा। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय के छात्र व्यावसायिक विषयों की परीक्षा में शामिल हुए, जो दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.