नई दिल्ली, अक्टूबर 17 -- ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज जैक फ्रेजर मैकगर्क ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से कोहराम मचा रखा है। ऑस्ट्रेलिया में जारी वनडे कप में उन्होंने 14 गेंदों में धुआंधार अंदाज में फिफ्टी ठोकी, वहीं 122 रनों की हैरतअंगेज पारी खेली जिसमें 10 चौके और 9 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। मैकगर्क ने इस दौरान 49 गेंदों पर अपना शतक भी पूरा किया। हालांकि वह लिस्ट ए में सबसे तेज फिफ्टी जड़ने का वैभव सूर्यवंशी का वर्ल्ड रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए। जैक फ्रेजर मैकगर्क ने यह तूफानी पारी वनडे कप में साउथ ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वींसलैंड बुल्स मैच के दौरान खेली। उनकी इस पारी के दम पर साउथ ऑस्ट्रेलिया को तूफानी शुरुआत मिली। टीम इस शुरुआत के दम पर बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही है। यह भी पढ़ें- जडेजा-जायसवाल वर्ल्ड कप 2027 प्लान से बाहर? IND vs NZ ODI टीम की 5 बड़ी ब...