साहिबगंज, फरवरी 17 -- बोरियो, प्रतिनिधि। जैक पर्यवेक्षक मो. सिराजुदीन ने आरके प्लस टू स्कूल में जारी मैट्रिक परीक्षा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में पेयजल, सुरक्षा बल व कक्ष में रोशनी के उचित प्रबंध एवं कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न करने के लिए उचित दिशा निर्देश दिए। आज के मैट्रिक परीक्षा में 354 कुल परीक्षार्थी में एक अनुपस्थित थे। मौके पर केन्द्राधीक्षक संजीव कुमार, उप केंद्राधीक्षक कैलाश कुमार आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...