चक्रधरपुर, फरवरी 17 -- चक्रधरपुर। झारखंड अधिविद्य परिषद के पदाधिकारी भरत बड़ाइक द्वारा चक्रधरपुर के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मारवाड़ी प्लस टू विद्यालय केंद्र में द्वितीय पाली में चल रहे कला संकाय के राजनीति विज्ञान परीक्षा का अवलोकन किया और विधि व्यवस्था संतोषजनक पाया। इस दौरान उन्होंने शिक्षक-शिक्षिकाओं को परीक्षा शांतिपूर्व एवं सफल आयोजन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान केंद्राधीक्षक सह प्राचार्य सोसन प्रभावती खेस, परीक्षा नियंत्रक दिव्या प्रधान आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...