सिमडेगा, अप्रैल 18 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। जैक नौंवी बोर्ड परीक्षा में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सलडेगा के शत प्रतिशत छात्रों ने सफलता प्राप्त कर विद्यालय का नाम रौशन किया है।इस वर्ष स्कूल के कुल 151 भैया-बहनों ने परीक्षा में शामिल हुए थे। जिनमें से सभी छात्र उत्तीर्ण घोषित किए गए। मौके पर प्रधानाचार्य जितेन्द्र कुमार पाठक सहित सभी आचार्यगणों ने अपने शिष्यों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि निरंतर परिश्रम और प्रयासों का प्रतिफल है। भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम देने का संकल्प दोहराया। यह भी पढ़ें- शिशु मंदिर का आठवी बोर्ड का रिजल्ट शत-प्रतिशत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.