रांची, अप्रैल 27 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड एकेडमिक काउंसिल इंटरमीडिएट के तीनों संकायों का रिजल्ट एक साथ जारी करेगा। साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स का रिजल्ट अगले एक-दो दिनों में जारी किया जा सकता है। इंटरमीडिएट की परीक्षा तीन फरवरी से 24 फरवरी तक आयोजित की गई थी। इसमें 3,24,321 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इनमें साइंस के 90,579, कॉमर्स के 21,195 और आर्ट्स के 2,12,547 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। जैक ने 23 अप्रैल को मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी किया था। जैक ने इंटरमीडिएट का रिजल्ट लगभग तैयार कर दिया है। उसे अंतिम रूप से फिर से चेक किया जा रहा है। उम्मीद है कि अगले एक-दो दिन में कभी भी रिजल्ट जारी किया जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.