जैक उपाध्यक्ष के लिए निकलेगा विज्ञापन
रांची, अक्टूबर 27 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड एकेडमिक काउंसिल के उपाध्यक्ष पद के लिए विज्ञापन निकलेगा। पहली बार इस पद के लिए विज्ञापन निकालने की तैयारी की जा रही है। एक नवंबर को झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा के बाद इसके निकलने की संभावना है। जैक उपाध्यक्ष का पद फरवरी 2025 से ही खाली है। राज्य सरकार ने दिसंबर 2021 में डॉ विनोद कुमार सिंह को जैक का उपाध्यक्ष बनाया था। इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से जनवरी 2022 में अधिसूचना जारी की गई थी। वे अपने पद पर तीन सालों जनवरी 2025 तक कार्यरत रहे। इसके बाद से यह खाली है। सत्तारुढ़ दल अपने आधार से अध्यक्ष और उपाध्यक्ष मनोनित करता है। ऐसे में तय माना जा रहा था कि अध्यक्ष झामुमो की पसंद के और उपाध्यक्ष कांग्रेस की पसंद के होंगे। अध्यक्ष की नियुक्ति हो चुकी है, लेकिन उपाध्यक्ष का पद खाली है। सूत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.