नई दिल्ली, जनवरी 3 -- टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री श्वेता तिवारी ना सिर्फ अपनी दमदार एक्टिंग के लिए मशहूर हैं, बल्कि उनका फैशन सेंस भी हमेशा चर्चा में रहता है। चाहे कैजुअल आउटिंग हो, वेकेशन या फिर नाइट वॉक- श्वेता का विंटर स्टाइल यह साबित करता है कि ठंड के मौसम में भी आराम के साथ ग्लैमर बरकरार रखा जा सकता है। हाल ही में सामने आई उनकी विंटर तस्वीरों ने फैशन लवर्स को एक बार फिर इंस्पायर किया है। 1. क्लासिक लेयरिंग का कमाल: श्वेता तिवारी के विंटर लुक्स की सबसे खास बात है स्मार्ट लेयरिंग। वह अक्सर हल्के स्वेटर या टॉप के ऊपर जैकेट या पफर वेस्ट पहनती नजर आती हैं। यह ना सिर्फ ठंड से बचाता है बल्कि आउटफिट को क्लासी टच भी देता है। खासकर ट्रैवल के दौरान यह स्टाइल बेहद प्रैक्टिकल और ट्रेंडी माना जाता है। 2. न्यूट्रल कलर्स पर भरोसा: रंगों की...