पीलीभीत, जनवरी 11 -- अमरिया। संवाददाता नहर पुल से थोड़ी दूरी पर बरेली हरिद्वार हाइवे पर स्थित फौजी मार्केट में चल रहे जैकेट के कारखाने से रात्रि में चोर जैकेट सिलने की मशीनें,बैटरे आदि चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कारवाई की मांग की है। कारखाना स्वामी कस्बा न्यूरिया निवासी मोहम्मद अनस ने थाना अमरिया पुलिस को तहरीर दी। जिसमे बताया गया कि वह फौजी मार्केट अमरिया में जैकेट सिलने का कारखाना चलाता है। 8 जनवरी शाम को कारखाना बंद कर वह अपने घर चला गया था। 10 जनवरी को सुबह जब अपने कारखाने पहुंचा तो देखा उसमें सामान बिखरा पड़ा हुआ था। कारखाने में रखी जैकेट सिलने की 9 मशीनें, 4 एफ फोर मशीनें, एक कटर मशीन समेत बिजली का स्टेबलाइजर, इन्वर्टर, दो बैटरे गायब थे। उसने काफी तलाश किया लेकिन कोई पता नहीं चल सका। चोर लगभग दो लाख रुपए का सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.