नई दिल्ली, जून 25 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस ने गुरुवार को 200 करोड़ रुपये के धन शोधन से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट से अपनी याचिका वापस ले ली। जैकलीन ने इस मामले में मुकदमा चलाने के लिए आरोप तय किए जाने के विशेष अदालत के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। जस्टिस बीवी नागरत्ना और जॉयमाल्य बागची की पीठ के समक्ष आरोपी जैकलीन फर्नांडिस की ओर से पेश अधिवक्ता ने याचिका वापस लेने और कानून के तहत सही उपाय अपनाने की छूट देने की मांग की थी। पीठ ने याचिका को वापस मानते हुए निपटारा कर दिया。 यह भी पढ़ें- जैकलीन फर्नांडीस ने सुप्रीम कोर्ट से याचिका वापस लीविशेष अदालत का आदेश विशेष अदालत ने इसी साल 30 मई को अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस, मुख्य आरोपी व कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर और 15 अन्य आरोपियों के...