नई दिल्ली, नवम्बर 22 -- न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी ने भारत के खिलाफ दोहरा शतक पूरा किया। यह डबल सेंचुरी उन्होंने बैट से नहीं बल्कि गेंद से बनाई। जी हां, भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी पहली पारी में 720 रन बनाए। इस दौरान सबसे ज्यादा कुटाई डफी की ही हुई। उन्होंने भारतीय कप्तान शुभमन गिल का विकेट जरूर निकला, मगर 33 ओवर में उन्होंने 201 रन लुटा दिए। डफी के अलावा न्यूजीलैंड के अन्य तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने 33, काइल जैमिसन ने 31 तो नाथन स्मिथ ने 29 ओवर गेंदबाजी की, मगर किसी भी अन्य तेज गेंदबाज ने 100 से ज्यादा रन नहीं लुटाए। जैकब डफी अब एक टेस्ट पारी में 200 रन लुटाने वाले न्यूजीलैंड के पहले गेंदबाज बन गए हैं। यह भी पढ़ें- इंग्लैंड को पछाड़ टॉप-2 में पहुंचा भारत, टेस्ट में 700 रन बनाने वाली टीमें टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में सबस...