कानपुर, जून 29 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन से संबद्ध आरवीएस क्रिकेट एकेडमी की ओर से चल रही प्रथम संदेश फाउंडेशन प्रीमियर लीग फॉर जैक्सन कमिंस ट्रॉफी अंडर-19 टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता चल रही है। जिसमें सोमवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में जेहरा इलेवन ने चंद्रा क्रिकेट एकेडमी को पांच रन से और दूसरे मैच में स्पार्क इंटरनेशनल ने सतगुरु एकादश को 21 रन से पराजित किया।सप्रू मैदान पर हुए पहले मैच में जेहरा कंसट्रक्शन इलेवन ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 150 रन बनाए। टीम की ओर से आर्यमांस पाण्डे ने 48 रन, साहिल वर्मा ने 38 रन और सैयद अर्श अब्बास ने 22 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी चंद्रा क्रिकेट एकेडमी की टीम आठ विकेट पर 145 रन ही बना सकी। टीम की ओर से आदित्य गुप्ता ने 62 रन और प्रिंस ने 31 रन बनाए। आर्यमांस पाण्डे को आलर...