जेसी बोस सीएम एसओई में तीन दिवसीय समर कैंप शुरू
गिरडीह, मई 19 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। सर जे.सी. बोस सीएम एसओई गर्ल्स गिरिडीह में मंगलवार को तीन दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर का विधिवत शुभारंभ प्राचार्य मुन्ना प्रसाद कुशवाहा ने किया। पहले दिन क्रिएटिविटी एंड फन डे का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। शिविर की शुरुआत प्रार्थना सभा से हुई, जिसमें सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सहभागिता निभाई। इसके बाद योग एवं व्यायाम सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। दिनभर आइस ब्रेकिंग गेम, ब्लाइंड हिट, टग ऑफ वॉर तथा शतरंज/लूडो जैसी मनोरंजक एवं ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विभिन्न कक्षाओं की छात्राओं के बीच हुई प्रतियोगिताओं ने माहौल को आकर्षक बना दिया। सभी गतिविधियों के संचालन में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। यह भी पढ़ें- जेसी बोस सीएम एसओई में तीन दिवसीय समर कैंप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.