गिरडीह, अप्रैल 26 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। सर जेसी बोस मुख्यमंत्री बालिका उत्कृष्ट विद्यालय गिरिडीह में वर्ग 11वीं की रिक्त सीटों के लिए नामांकन परीक्षा 28 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (जेईपीसी), रांची निदेशक के निर्देश पर हो रही इस परीक्षा में कुल 585 छात्राएं शामिल होंगी। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि सभी परीक्षार्थियों को प्रातः 9:00 बजे विद्यालय परिसर में रिपोर्ट करना अनिवार्य है। छात्राएं ई-विद्या वाहिनी की आधिकारिक वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। बताया गया कि विद्यालय स्तर पर परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा के बाद आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स संकाय की रिक्त सीटों पर मेधा सूची के आधार पर नामांकन लिया जाएगा। विद्यालय प्र...