रांची, अप्रैल 1 -- रांची। जेसीवाईए अध्यक्ष अलबिन लकड़ा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू से फोन पर वार्ता कर गुड फ्राइडे के दिन घोषित झारखंड बंद पर चिंता जताई। साहू ने आश्वासन दिया कि 3 अप्रैल को बंद के दौरान चर्च जाने वाले श्रद्धालुओं और धार्मिक गतिविधियों में कोई बाधा नहीं आएगी। बंद समर्थकों को मसीही समुदाय के साथ सहयोग करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे पूर्व, एसोसिएशन ने उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री को ज्ञापन सौंपकर पर्व के दौरान सुरक्षा और सुगम यातायात सुनिश्चित करने की मांग की थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...