जेसीबी से हो रहा पौधारोपण से पूर्व मिट्टी भराई कार्य, मजदूरों की मजदूरी पर डाका!
छपरा, अप्रैल 12 -- जेसीबी से हो रहा पौधारोपण से पूर्व मिट्टी भराई कार्य, मजदूरों की मजदूरी पर डाका! - रिविलगंज प्रखंड के सेमरिया-कोपा तटबंध पर वन विभाग पर गंभीर आरोप, मिलीभगत की आशंका कोपा। रिविलगंज प्रखंड अंतर्गत सेमरिया से कोपा किनारे तक पौधारोपण और माउंट (मिट्टी भराई) का कार्य इन दिनों जेसीबी मशीन से कराए जाने का मामला सामने आया है। 10 मार्च 2026 से चल रहे इस कार्य को लेकर स्थानीय स्तर पर सवाल उठने लगे हैं। मौके पर मौजूद जेसीबी चालक से पूछताछ करने पर उसने बताया कि यह कार्य वन विभाग के अधिकारियों के निर्देश पर कराया जा रहा है। जबकि विभागीय नियमों के अनुसार ऐसे कार्य मजदूरों के माध्यम से कराए जाने चाहिए, ताकि उन्हें निर्धारित मजदूरी मिल सके। मशीन के उपयोग का कोई स्पष्ट प्रावधान नहीं है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मजदूरों से काम न कराकर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.