गाजीपुर, जून 10 -- मुहम्मदाबाद। तहसील क्षेत्र के ग्राम परसा में लंबे समय से चकरोड भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को बुधवार को प्रशासन ने हटवा दिया। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देश पर पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी से अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई गांव निवासी सुभाष सैनी की शिकायत पर की गई, जिन्होंने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर कब्जे की जानकारी दी थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी डॉ. हर्षिता तिवारी ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। लेखपाल विनोद यादव ने बताया कि मौजा परसा की आराजी संख्या 950 (रकबा 0.036 हेक्टेयर) सरकारी अभिलेखों में चकरोड के रूप में दर्ज है, जिस पर अवैध रूप से दीवार और टीनशेड का निर्माण किया गया था, जिसे हटा दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...