गोपालगंज, जनवरी 28 -- उचकागांव, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के तुलसिया गांव में बुधवार को अंचलाधिकारी विकेश कुमार ने पुलिस बल की मौजूदगी में सड़क की जमीन से अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई की। बताया गया कि रास्ते की जमीन को लेकर चल रहे विवाद के बीच पैमाइश में सड़क की भूमि पर करकट, बखार, नाद, खूंटा व गुमटी रखकर अतिक्रमण किए जाने की पुष्टि हुई थी। पूर्व में अतिक्रमणकारियों को नोटिस भी जारी किया गया था, लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाया गया। इसके बाद प्रशासन ने जेसीबी से अतिक्रमण हटवाया। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमणकारियों का विरोध भी झेलना पड़ा। पुलिस बल तैनात रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.