अमरोहा, दिसम्बर 13 -- जेसीबी से मेड़ काट रहे लोगों ने विरोध पर किसान व बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने मामले में दूसरे पक्ष से तीन सगे भाइयों समेत चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। घटना नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव रामपुर सफेद की है। गांव निवासी किसान विरेश कुमार द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के मुताबिक 11 दिसंबर की सुबह जब वह बेटे रवि के साथ अपने खेत पर पहुंचे तो वहां गांव के रहने वाले सगे भाई विपिन, मोनू व सुंदर के अलावा विवेक जेसीबी से उनके खेत की मेड़ काट रहे थे। विरेश और रवि ने जब विरोध किया तो आरोपियों ने पिता-पुत्र पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसके बाद लाठी-डंडों से भी पिटाई की, हमले में दोनों गंभीर घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों को जमा होते दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.