कौशाम्बी, मार्च 25 -- चरवा, हिन्दुस्तान संवाद। चरवा थाने के स्थानीय चौराहा पर बुधवार सुबह जमीन विवाद को लेकर दबंगों का कहर देखने को मिला। आरोप है कि दबंगों ने जेसीबी लगाकर बाउंड्री तोड़ दी और विरोध करने पर पीड़ित व उसके परिजनों के साथ मारपीट की। घायलों ने थाने जाकर आरोपियों के खिलत तहरीर दी। तहरीर के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।चरवा निवासी अनिल कुमार केसरवानी ने बताया कि उसकी भूमिधर जमीन पर बाउंड्री बनी हुई है। बुधवार सुबह गांव के ही सगे भाई अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और जेसीबी की मदद से बाउंड्री तोड़ने लगे। विरोध पर आरोपियों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। मारपीट में अनिल कुमार, सुनील कुमार, प्रमोद कुमार और बिहारी लाल को गंभीर चोटें आई हैं। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों को भी आरोपियों ने दौड़ा-दौड़ा...