जेसीबी से पाइप फटा, सैकड़ों लीटर पानी बर्बाद
पाकुड़, मई 24 -- शहर में नाली निर्माण कार्य के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई है। एक स्थानीय नाली को मुख्य नाले से जोड़ने के लिए चल रही खुदाई के दौरान जेसीबी मशीन से जलापूर्ति की मुख्य पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। पाइप फटने से देखते ही देखते सैकड़ों लीटर पीने का पानी सड़कों पर बहकर बर्बाद हो गया। सड़क खोद दिए जाने और पानी का बहाव होने के कारण स्थानीय लोगों और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रास्ते पर कीचड़ और जलजमाव होने से वाहनों की रफ्तार थम गई है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द पाइपलाइन की मरम्मत कराने और सड़क को दुरुस्त करने की मांग की है ताकि पानी की बर्बादी रोकी जा सके और जाम से निजात मिल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.