कन्नौज, जून 26 -- ​छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के पश्चिमी बाईपास स्थित लाला ऑटो पार्ट्स के तीन मंजिला शोरूम और गोदाम में गुरुवार रात लगी भीषण आग को बुझाने में जेसीबी मशीनें संकटमोचक बनकर उभरीं। आग की लपटें इतनी विकराल थीं कि उसने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया था। बंद लोहे के शटर और कंक्रीट की मजबूत दीवारें दमकलकर्मियों की राह में सबसे बड़ी बाधा बनी हुई थीं, जिसके चलते पानी की बौछारें अंदर तक नहीं पहुंच पा रही थीं। ​​स्थिति बेकाबू होते देख प्रशासन ने तुरंत दो जेसीबी मशीनों को मोर्चे पर उतारा। जेसीबी के भारी-भरकम प्रहार से गोदाम की पक्की दीवारों को जगह-जगह से तोड़ा गया और आग की भट्टी बने लोहे के भारी शटरों को उखाड़ फेंका गया। इसके बाद ही दमकलकर्मियों के लिए अंदर पानी की बौछारें मारना संभव हो सका। इस दौरान कई फायरकर्मी जेसीबी के हुड यानी आ...