बरेली, फरवरी 17 -- शेरगढ़। शाही-शेरगढ़ मार्ग स्थित बाईपास तिराहे के पास नगर पंचायत के नाले के दुरुस्तीकरण का कार्य होना है। ठेकेदार की लापरवाही ने राहगीरों की जान जोखिम में पड़ गई है। पानी निकासी की व्यवस्था करने के नाम पर ठेकेदार ने सड़क किनारे इंटरलॉकिंग ईंट से बने फुटपाथ पर जेसीबी से पचास मीटर लंबा नाला खोद दिया गया, जिससे वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों और पैदल राहगीरों के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया। खासकर रात के समय दुर्घटना की आशंका और बढ़ गई है। मामले की जानकारी होने पर भाजपा नेता राघवेंद्र पाठक मौके पर पहुंचे और ईओ को अगवत कराया। विरोध के बाद खुदाई का कार्य रुकवाया गया। नगर पंचायत के ईओ दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही अस्थायी नाला की खोदाई रुकवा दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.