जौनपुर, फरवरी 25 -- जौनपुर। कोतवाली सदर क्षेत्र के चाचकपुर फूल मंडी के आगे अडानी गैस पाइपलाइन लाइन की सर्विस रेगुलेटर बोर्ड में जेसीबी की टक्कर से काफी नुकसान हुआ। तेज रिसाव को अडानी समूह के कर्मचारी बंद कर रहे थे तभी आग लग गई। यह आग पास के बांस की कोठ में भी फैलने लगी। फायर स्टेशन चौकियां से अग्निशमन अधिकारी जौनपुर के नेतृत्व में त्वरित कार्यवाही करते हुए जान जोख़िम में डालकर आग को फायर एक्सटिंग्युशर व बुलेट व बाल्टी की सहायता से आग को पूर्ण रूप से बुझाया गया। मौजूद अडानी ग्रुप के कर्मचारियों ने गैस लीकेज को पूर्ण रूप से बन्द किया गया। आग में दो लोग आंशिक रूप से झुलस गए जिन्हें इलाज हेतु अस्पताल भेजवाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...