मथुरा, दिसम्बर 28 -- शहर की एक कॉलोनी के निकट केबल कटने से चार सैंकड़ा उपभोक्ताओं की बिजली बंद हो गई। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली की जानकारी को लोग बिजलीघर एवं कर्मचारियों के पास फोन मिलाते रहे। नगर निगम प्रशासन द्वारा नाले की सफाई जेसीबी से कराई जा रही है। कार्य के दौरान बिजली विभाग की केबल कट गई। इससे अलंकार फीडर की श्याम कुंज, अवधपुरी कॉलोनी की लाइट बंद हो गई। चार सौ से अधिक उपभोक्ता प्रभावित हुए। सुबह करीब नौ यह केबल कटी। जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय इंजीनियर राकेश यादव कर्मचारियों के साथ पहुंचे। साथ ही सप्लाई नॉर्मल करने के लिए सुधार कार्य शुरू कराया। सप्लाई को शाम छह बजे बाद नॉर्मल किया जा सका। दूसरी तरफ रविवार होने के कारण अधिकतर लोग अपने-अपने घरों पर थे। बिजली की जानकारी को संबंधित क्षेत्र के लोग बिजलीघर,इंजीनियर...