जेसीबी से कच्चा मकान गिराने का आरोप, केस दर्ज
सुल्तानपुर, जून 20 -- दोस्तपुर। थाना क्षेत्र के कटघरा रोहियावां गांव की एक महिला ने अपने पट्टीदारों पर जेसीबी से उसका कच्चा मकान गिराने का आरोप लगाते हुए छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। सरिता यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने छोटे बच्चों के साथ पैतृक कच्चे मकान में रहती हैं। आरोप है कि शुक्रवार सुबह गांव के ही प्रिन्स, रुचि, कान्ती देवी, भारत, परेमा और साहिल उनसे मकान गिराने के लिए कहने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए खपरैल उजाड़ना शुरू कर दिया। उसके बाद जेसीबी मशीन मंगाकर उनके कच्चे मकान का लगभग आधा हिस्सा गिरा दिया गया। थाना प्रभारी नारदमुनि सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.