चक्रधरपुर, मार्च 14 -- मनोहरपुर। मनोहरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मनोहरपुर-रांची मुख्य मार्ग स्थित कोयल नदी पुल में बीते गुरुवार की रात एक सवारी गाड़ी और जेसीबी में टक्कर हो गई। हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार बीते रात करीब 8 बजे टाटा मैजिक सवारी गाड़ी संख्या जेएच 05 सीके 6473 रायकेरा से मनोहरपुर स्टेशन की ओर आ रही थी जबकि विपरीत दिशा से जेसीबी ऊंधन की ओर जा रहा था। इसी दौरान दोनों की सीधी टक्कर हो गई। घटना में सवारी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं चक्रधरपुर निवासी सवारी गाड़ी के चालक प्रदीप कुमार को मामूली चोट लगी है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.