प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 30 -- पट्टी तहसील क्षेत्र के नंदईपुर गांव से गोई हौदवा गांव को जाने वाली सड़क का निर्माण करीब 20 वर्ष पूर्व मंत्री शिवाकांत ओझा के प्रयास से आरईएस विभाग की ओर से कराया गया था। लगभग छह माह पूर्व सड़क का लेपन कार्य कराया गया तो ग्रामीणों में एक आस जगी थी कि अब गांव के लोगों का आवागमन सुगम हो जाएगा। लेकिन ग्रामीणों की आशा निराशा में तब्दील हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि नंदईपुर गांव से गोई हौदवा गांव को जाने वाली करीब 500 मीटर लंबी पक्की सड़क पर से क्षेत्र के भट्ठा संचालकों ने सई नदी किनारे से बालू का अवैध खनन कर डंपर से ढोने से सड़क मात्र छह माह में ही क्षतिग्रस्त हो गई। गिट्टियां उखड़कर बिखर गई। पक्की सड़क कच्ची गड्ढा युक्त सड़क में तब्दील हो गई। ग्रामीणों ने इस समस्या की ओर जिलाधिकारी एवं सड़क विभाग के उच्चाधिकारिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.