कौशाम्बी, अप्रैल 3 -- कोखराज इलाके में स्थित ईंट भट्ठे पर पथाई का काम करने वाली किशोरी के साथ जेसीबी चालक ने दुराचार किया। विरोध करने पर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। सैनी थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी माली हालत ठीक नहीं है। परिवार के साथ कोखराज इलाके के ईंट भट्ठे पर रहकर पथाई का काम करता है। पीड़ित के मुताबिक एक अप्रैल को उसकी 16 साल की बेटी भी भट्ठे पर ही थी। इस दौरान जेसीबी चालक बृजेश कुमार निवासी अज्ञात ने मौका पाकर बेटी के साथ दुष्कर्म किया। चीखने-चिल्लाने पर उसकी लात-घूसों से पिटाई की। इसके बाद कहीं भी शिकायत करने पर जान से मार डालने की धमकी देते हुए फरार हो गया। डरी-सहमी पीड़िता ने घटना की जानकारी परिजनों को दी तो उनके होश उड़ गए। पीड़ित पिता ने बेट...