दरभंगा, मई 3 -- ललन चौधरी,गौड़ाबौराम। जमालपुर थाना क्षेत्र के तेतरी गांव में शनिवार रात ग्रामीणों ने अवैध रूप से मिट्टी की कटाई कर रहे एक जेसीबी चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। तेतरी गांव निवासी गुलीचंद यादव, पिंकू यादव आदि ग्रामीणों ने बताया कि रात करीब 12 बजे जब गांव के किसान अपने घर में सोये हुए थे उसी दौरान बिना रजिस्ट्रेशन नंबर की एक जेसीबी मशीन के चालक किसानों की रैयती भूमि में मिट्टी की कटाई करने लगा। जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर की आवाज पर जब किसान अपने खेत की ओर बढ़े तो जेसीबी चालक भागने लगा। जानकारी के अनुसार ग्रामीणों की सूचना पर जमालपुर थाने की डायल 112 की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। वहां ग्रामीणों ने पकड़े गए जेसीबी चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। जमालपुर पुलिस की डायल 112 के प्रभारी पुलिस अधिकारी अनि शिवपूजन राय ने बताया कि ...