जेसीबी चालक की लापरवाही से कटी बिजली केबल
मैनपुरी, जून 27 -- शहर के सिविल लाइन क्षेत्र से जुड़ी अंडरग्राउंड केबल जेसीबी से खुदाई के दौरान कट गई। जेसीबी के चालक द्वारा पुलिस लाइन रोड मां शीतला नगर के निर्माण के लिए खुदाई की जा रही थी। लेकिन चालक लापरवाही से खुदाई कर रहा था। जिससे केबल कट गई और 35 घरों से अधिक की बिजली ठप पड़ गई। पुलिस ने तहरीर पर जेसीबी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सिविल लाइन बिजलीघर के अवर अभियंता शुभम मद्धेशिया ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 25 जून को लगभग 11:11 बजे पुलिस लाइन रोड मां शीतला नगर मैनपुरी पर रास्ते के निर्माण के लिए खुदाई का कार्य चल रहा था। यह भी पढ़ें- जेसीबी चालक की लापरवाही से कटी बिजली केबल इस दौरान जेसीबी संख्या (यूपी 84 टी 9846) के चालक द्वारा लापरवाही और गैर जिम्मेदाराना तरीक से खुदाई की जा रही थी। जेसीबी चालक द्वारा लापरवाही ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.