बांका, जनवरी 30 -- शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। मुंगेर जिले के तारापुर थाना क्षेत्र स्थित मौधरा गांव के जेसीबी चालक पांडव कुमार (23) का बांका जिले के शंभूगंज थाना क्षेत्र स्थित रामचुआ गांव में खेत से मिट्टी खुदाई करने के क्रम में संदिग्धावस्था में मौत हो गई। मृतक चालक की पहचान तारापुर थाना क्षेत्र के मौधरा निवासी रंजीत यादव का 24 वर्षीय पुत्र पांडव कुमार के रूप में हुई है। किसान अशोक सिंह के निजी खेत में तालाब निर्माण के लिए मिट्टी खुदाई का काम चल रहा था। जहां गोयडा गांव के चंदन कुमार का जेसीबी से चालक पांडव मिट्टी उठाव कर ट्रैक्टर पर लोड कर रहा था। इस दौरान चालक अचानक मूर्छित होकर अपनी सीट पर बैठ गए। घटना के बाद सभी मजदूर भाग गए। किसी ग्रामीणों ने घटना की जानकारी चालक के परिजनों को दिया। इस पर पांडव के पिता रंजीत यादव, मां निर्मला देवी...