मऊ, जुलाई 15 -- चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के ग्राम नासीरपुर स्थित पश्चिमी दलित बस्ती निवासी 27 वर्षीय जेसीबी चालक सद्दाम हुसैन पुत्र जलालुद्दीन की मुंबई में मार्ग दुर्घटना के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उधर पोस्टमॉर्टम के बाद बुधवार की शाम शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। तत्पश्चात शव का अंतिम दर्शन करने के बाद देर शाम को मुस्लिम रीति रिवाज गांव स्थित क्रबिस्तान में दफनाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...