उन्नाव, अप्रैल 24 -- पुरवा, संवाददाता। ग्रामीण की शिकायत के बाद एसडीएम के निर्देश पर राजस्व टीम ने सरकारी चक मार्ग पर बने अवैध निर्माण को हटवा कर मार्ग खुलवाया गया। क्षेत्र के असेहरू गांव स्थित सरकारी चकमार्ग भूमि पर गांव के ही कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया था। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत एसडीएम प्रमेश श्रीवास्तव से की थी। एसडीएम ने क्षेत्रीय लेखपाल को जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे। जांच रिपोर्ट के बाद एसडीएम के निर्देश पर शुक्रवार को राजस्व निरीक्षक ब्रजेश सिंह व लेखपाल दिनेश पटेल मय फोर्स के मौके पर पहुंच जेसीबी चलवा कर चकमार्ग की भूमि को खाली करवाया। यह भी पढ़ें- एसडीएम ने खाली कराया अतिक्रमण एसडीएम प्रमेश श्रीवास्तव ने बताया कि सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त करवा दिया गया है। यह भी पढ़ें- मंदिर और सड़क की जमीन पर कब्जे का आरोप

हिंदी ह...