मैनपुरी, जून 17 -- बरनाहल, क्षेत्र के ग्राम दिहुली में एसडीएम, नायब तहसीलदार, प्रभारी निरीक्षक व राजस्व टीम ने खाद के गड्ढों व निजी जमीन को कब्जामुक्त कराया। ग्राम दिहुली निवासी राघवेंद्र सिंह भदौरिया ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर खाद के गड्ढों व निजी जमीन को कब्जामुक्त कराने की मांग की थी। एसडीएम सुनिष्ठा सिंह ने मामले का संज्ञान लिया। एसडीएम बुधवार को नायब तहसीलदार संतोष राजोरिया के साथ दिहुली पहुंची और खाद के गड्ढों व निजी जमीन को कब्जामुक्त कराया। इस दौरान राजस्व निरीक्षक प्रमोद कुमार शर्मा, विजेंद्र सिंह, लेखपाल दिनेश कुमार ने नापजोख कराकर जमीन को चिन्हित किया और कब्जा दखल दिलाया। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक अनुरुद्ध प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक प्रेमनाथ यादव, कांस्टेबल पीयूष कुमार, आयुष कुमार, विकास कुमार, आरक्षी सुनीता शर्मा, लक्ष्मी सिंह आद...