औरैया, जून 22 -- बिधूना, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र में जेसीबी की टक्कर से युवक की मौत के मामले में पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।ग्राम सहसपुर निवासी मोहित मिश्रा पुत्र जितेंद्र कुमार मिश्रा ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 20 जून 2026 की शाम करीब 7:30 बजे उसका भाई 22 वर्षीय आकाश मिश्रा पुत्र जितेंद्र कुमार मिश्रा अपने गांव के कुशल सिंह पुत्र रविदत्त सिंह के साथ मोटरसाइकिल से ग्राम मऊ जा रहा था। खिदरपुर मोड़ के पास दोनों ने बाइक खड़ी कर दी। आरोप है कि कुशल सिंह सड़क किनारे खड़ा था, जबकि आकाश मोटरसाइकिल के पास खड़ा था। इसी दौरान मऊ गांव की ओर से आ रही एक जेसीबी को चालक ने तेज गति एवं लापरवाही से चलाते हुए आकाश को टक्कर मार दी। हादसे में आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए सामुद...