शाहजहांपुर, मार्च 27 -- शाहजहांपुर। टाउन हॉल तिराहे के सौंदर्यीकरण कार्य के दौरान शहीदों की प्रतिमाएं तोड़े जाने के मामले में अब नगर निगम की जेसीबी उपलब्ध कराने की जांच शुरू हो गई है। निर्माण विभाग के अधिकारियों की अनुपस्थिति में देर रात प्राइवेट फर्म को जेसीबी और अन्य संसाधन कैसे मिले, इसकी पड़ताल के लिए नगर आयुक्त ने कमेटी गठित करने के निर्देश दिए हैं। नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्रा ने बताया कि निगम की जेसीबी व ट्रैक्टर-ट्रॉली किसके आदेश पर दी गई, यह जांच का विषय है। वर्कशॉप से देर रात मशीनें कैसे निकलीं और किन अधिकारियों या कर्मचारियों की इसमें भूमिका रही, इसकी रिपोर्ट तैयार कराई जाएगी। दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।गौरतलब है कि बीते रविवार की रात सौंदर्यीकरण कार्य कर रही फ्लाई इंफ्राटेक फर्म ने नगर निगम की मशी...