अलीगढ़, अगस्त 27 -- अलीगढ़। लुधियाना में आयोजित जेसीज अलुम्नाई क्लब के भव्य कार्निवल जश्न-ए-कार्निवल में मंडल 2 ने उत्साह और ऊर्जावान भागीदारी से सभी का दिल जीत लिया। इस आयोजन में राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजलि गुप्ता बत्रा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शैली चौधरी, मनोज ठक्कर सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे। कार्यक्रम में पूरे भारत से लगभग 125 लोगों ने शिरकत की। अलीगढ़ से केजी. गुप्ता के नेतृत्व में श्रीकृष्ण गुप्ता, केडी शर्मा, राकेश मित्तल, किशोर कुमार, योगेश कुमार, सुधीर कुमार, ललेश सक्सेना, तरुण सक्सेना सम्मिलित हुए। मंडल अध्यक्ष ललेश सक्सेना को सर्वश्रेष्ठ मंडल अध्यक्ष के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया। इस कार्निवल में सर्वाधिक संख्या में सहभागिता करने के लिए मंडल 2 को पुरुष्कृत किया गया। कार्यक्रम में अमित गोयल, वीरेंद्र दत्ता कालसी...