रांची, मई 17 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड छात्र मोर्चा (जेसीएम) के प्रतिनिधियों ने रविवार को झामुमो केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय को विश्वविद्यालयों में पुनर्संरचना और क्लस्टर व्यवस्था से संबंधित विभिन्न बिंदुओं से अवगत कराया। इस दौरान विश्वविद्यालय की वर्तमान शैक्षणिक और प्रशासनिक व्यवस्था पर पड़ने वाले संभावित प्रभावों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। छात्र मोर्चा के प्रतिनिधियों ने कहा कि उच्च शिक्षा में किसी भी प्रकार की पुनर्संरचना और क्लस्टर व्यवस्था लागू करने से पूर्व विश्वविद्यालय प्रशासन, संबद्ध कॉलेजों, शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्र प्रतिनिधियों से व्यापक विचार-विमर्श और उचित मार्गदर्शन प्राप्त किया जाना आवश्यक है। इसके बाद ही किसी नई व्यवस्था को लागू किया जाना चाहिए, ताकि छात्र हित, शैक्षणिक गुणवत्ता एवं प्र...