जमशेदपुर, जून 8 -- जमशेदपुर। जेसीएपीसीपीएल ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर "वॉक फॉर नेचर" कार्यक्रम का आयोजन किया। कर्मचारियों और उनके परिवारों ने जुबली पार्क के आसपास पदयात्रा कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।एमडी कपिल मोदी ने सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया। सुरोजीत रे एवं अतुल भालेराओ ने सत्र का संचालन किया। कार्यकारी निदेशक तनिगुची सान, रवि प्रसाद, सीएचआरओ, सीएफओ सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। कंपनी ने पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए हरित भविष्य की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...