जमशेदपुर, जनवरी 6 -- जमशेदपुर, संवाददाता। चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सोसाइटी की ओर से जमशेदपुर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स प्रीमियर लीग (जेसीएपीएल) 2.0 की घोषणा सोमवार को की गई। बिष्टूपुर स्थित चैंबर भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीए सुगम सरायवाला ने बताया कि यह दो दिवसीय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट 10 और 11 जनवरी को टेल्को स्थित ट्यूब मेकर्स क्लब ग्राउंड में होगा। सभी टीमों का गठन कर लिया गया है। आईपीएल की तर्ज पर आयोजित प्रतियोगिता में प्रत्येक चार्टर्ड अकाउंटेंट को एक टीम अलॉट की गई है। इस वर्ष जेसीएपीएल में 6 पुरुष और 2 महिला टीमें भाग लेंगी। सभी टीमों का स्वामित्व जमशेदपुर के विभिन्न चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के पास है। टूर्नामेंट के टाइटल स्पॉन्सर चंदूलाल भालोटिया सोशल वेलफेयर ट्रस्ट और भालोटिया ग्रुप हैं। को-स्पॉन्सर के रूप में द नेल लॉफ्ट, क...