रांची, अगस्त 23 -- रांची, वरीय संवाददाता। सरकारी विद्यालयों के शारीरिक शिक्षा शिक्षकों की खेल क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से जेसीईआरटी, रातू में चार दिवसीय आवासीय क्रिकेट प्रशिक्षक प्रशिक्षण शिविर का रविवार को शुभारंभ हुआ। उद्घाटन झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव ने किया। उन्होंने कहा कि यह पहल सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए मील का पत्थर साबित होगी। 23 से 26 अगस्त तक आयोजित इस प्रथम चरण के प्रशिक्षण में रांची, खूंटी, लोहरदगा, गुमला, जमशेदपुर और पलामू समेत 11 जिलों के चयनित चार-चार शिक्षक भाग ले रहे हैं। यह भी पढ़ें- Haridwar News: क्रिकेट खिलाड़ियों को मिलेगा निशुल्क प्रशिक्षण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...