रांची, दिसम्बर 29 -- रांची, संवाददाता। जेसीआई रांची यूथ ने गो सेवा कार्यक्रम के साथ अपने नए कार्यकाल का शुभारंभ किया। नवनियुक्त अध्यक्ष मोनिका गोयनका के कार्यकाल का यह पहला आधिकारिक आयोजन रहा, जिसके माध्यम से उन्होंने सेवा, संवेदना और मानवीय मूल्यों को प्राथमिकता देने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान संस्था के सदस्यों ने गोशाला पहुंचकर गो माता की सेवा की और गायों के लिए चारा, गुड़ व अन्य आवश्यक खाद्य सामग्री का वितरण किया। इस अवसर पर यह संदेश दिया गया कि समाज के प्रति उत्तरदायित्व निभाना और सेवा भाव ही जेसीआई रांची यूथ की मूल पहचान है। जेसीआई रांची यूथ के सचिव भावेश राठौड़, आईपीपी बिजेंद्र प्रसाद, पूर्व अध्यक्ष कुशा जालान सहित संस्था सदस्य उपस्थित रहे। अध्यक्ष मोनिका गोयनका ने अपने संबोधन में कहा कि उनके कार्यकाल का मुख्य उद्देश्य सामाजि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.