जौनपुर, जनवरी 6 -- जौनपुर, संवाददात। जेसीआई चेतना का 11वां अधिष्ठापन समारोह रविवार की शाम शहर के एक होटल में किया गया। इसमें नव निर्वाचित अध्यक्ष सरला महेश्वरी को निवर्तमान अध्यक्ष ज्योति श्रीवास्तव ने पद की शपथ दिलाई। नए अध्यक्ष ने निर्वाचित सचिव वंशिका सिंह, कोषाध्यक्ष ज्ञानेश्वरी गुप्ता और अन्य पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश के खेल राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव और विशिष्ट अतिथि मंडलाध्यक्ष गौरव सेठ ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। मुख्य अतिथि ने नशा उन्मूलन और स्वच्छता अभियान पर संस्था के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि संस्था प्रधानमंत्री के महिला सशक्तिकरण के नारे को चरितार्थ कर रही है। विशिष्ट अतिथि गौरव सेठ ने अत्यधिक ग्रोथ देने पर विशेष गोल्डेन कॉलर अध्यक्ष सरला महेश्वरी को प्रदान किया। इंस्टॉलिंग ऑफिसर वि...