वाराणसी, जून 18 -- वाराणसी, संवाददाता। जेष्ठ मास का आठवां और अंतिम बड़ा मंगलवार 23 जून को है। इस दिन सुबह 7:30 बजे काशी में एक साथ सवा लाख हनुमान चालीसा पढ़ी जाएगी। यह निर्णय हनुमान सेना की बैठक में गुरुवार को सर्वसम्मति से किया गया। बैठक की अध्यक्षता सुधीर सिंह ने की। सुधीर सिंह ने बताया कि अंतिम मंगलवार के दिन अगर वाराणसी में 7:30 बजे सभी काशीवासी एक साथ हनुमान चालीसा पढ़ते हैं तो सभी को सवा लाख हनुमान चालीसा पढ़ने का फल प्राप्त होगा। उन्होने काशीवासियों से अनुरोध किया है कि 23 जून को जेष्ठ मास के अंतिम बड़े मंगलवार को सुबह 7:30 बजे पूरे सभी मंदिरों, मॉर्निंग वॉकर्स, व्यापार मंडल, मठों, व्यापार मंडलों, घरों आदि जिस भी स्थान पर संभव हो निश्चित रूप से पाठ करने का प्रयास करें। बैठक में हनुमान सेना के संरक्षण विजय कपूर और प्रमुख महासचिव मार...