मिर्जापुर, दिसम्बर 12 -- पड़री (मिर्जापुर)। जिले के पहाड़ी ब्लॉक के पड़री स्थित ब्रह्मकुमारी आश्रम से शुक्रवार को नशा मुक्ति जनजागरण अभियान के तहत रथ यात्रा को पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख पहाड़ी मृत्युंजय उर्फ डब्बू सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख ने कहा कि नशे की बढ़ती लत समाज को तेजी से कमजोर कर रहा है। ऐसे में नशा मुक्ति जैसे जनजागरूकता अभियानों का गांव-गांव तक पहुंचना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि रथ यात्रा के माध्यम से प्रदर्शित वीडियो और संदेश लोगों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराके युवाओं को नशा से दूरी बनाने के लिए प्रेरित करेंगा। उन्होंने ब्रह्मकुमारी आश्रम के सदस्यों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि समाज सुधार में इस प्रकार की पहल बेहद महत्वपूर्ण है और इसे निरंतर जारी रहना चाहिए। ब्रह्मकुमार...