सहारनपुर, मार्च 14 -- सहारनपुर। जेवी जैन कॉलेज में शुक्रवार को 'विकसित भारत 2047 - एक राष्ट्र, अपना क्षितिज' विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारम्भ हुआ। संगोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि आर्थिक और तकनीकी विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक मूल्यों की रक्षा भी उतनी ही आवश्यक है। कार्यक्रम का उद्घाटन मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. विमला वाई., प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ. आई.सी. जैन, आईआईटी रुड़की की प्रो. मिली पंत, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय नई दिल्ली के प्रो. मनोज दिवाकर तथा कॉलेज के प्राचार्य प्रो. वकुल बंसल ने सरस्वती प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। आयोजन सचिव प्रो. लोकेश कुमार ने संगोष्ठी के विषय और उसके महत्व पर प्रकाश डाला। कुलपति प्रो. विमला वाई. ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.